शौच के लिए निकले बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शौच के लिए घर से निकले 76 वर्षीय बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवकली निवासी उधव सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, तभी पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची मोहनियां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।