कटंगी: विधायक गौरव सिंह पारधी ने तुमसर में स्वामित्व योजना के रजिस्ट्री कार्य का किया निरीक्षण, बोले- हर पात्र परिवार को मिलेगा
विधानसभा क्षेत्र कटंगी-खैरलांजी के विधायक गौरव सिंह पारधी ने ग्राम पंचायत टटेकसा के ग्राम तुमसर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी क्षेत्र के भूखंडों की रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को उनके आवासीय भूखंडों का वैधानिक अधिकार दिलाने के लिए की जा रही कार्यवाही की विस्तार से जानकारी ली।