मैहर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 स्टोन क्रेशर सीज
मैहर, 16 जून। कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने पर्यावरण एवं खनिज नियमों के उल्लंघन पर जय बजरंग (तिलोरा), विंध्यवासिनी (बठिया), मां शारदा (रेउसा), अन्नपूर्णा (सिरमीली) और साई स्टोन क्रेशर (बठिया) को सील कर दिया।
कार्रवाई में एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, पर्यावरण अधिकारी जी.के. बैगा, सहायक खनि अधिकारी महेंद्र सिंह व आशुतोष मिश्रा सहित राजस्व अमला शामिल रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#मैहर #StoneCrusher #प्रशासनिक_सख्ती #विदिशा_मुखर्जी #MiningAction