गुरुग्राम: मानेसर में निर्माण-तोड़फोड़ पर 5 नवंबर से पूर्ण रोक, सख्त निगरानी जारी
मानेसर नगर निगम ने 5 नवंबर से सभी निर्माण और तोड़फोड़ पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी किया है। निर्माण सामग्री को ढकने और पानी छिड़काव के सख्त निर्देश के साथ, नियमों की नियमित जांच हो रही है। प्रशासन ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का भी एलान किया है।