आज बुधवार को पूरा होगा भगवान के श्रीविग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
बैंड-बाजों के बीच भेंड़ में निकाली गई भगवान के श्रीविग्रहों की भव्य शोभायात्रा
कोंच। पिछले तीन दिनों से भेंड़ गांव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंगलवार को भगवान के श्रीविग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों धर्मालु सज्जनों के साथ इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी भाग लिया।
भेंड़ गांव स्थित श्री बालाजी धाम मलू सरकार नामक धर्म स्थल पर श्री रामजानकी, श्री लक्ष्मी नारायण एवं शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पिछले तीन दिनों से अवधेश कुमार दीक्षित कानपुर देहात के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों वेदप्रकाश, शशिकांत, गुड्डू, रौनक आदि द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपादित कराए जा रहे हैं जिसमें ब्राह्मण आगमन, गणेश पूजन व वेदी पूजन के बाद मंगलवार को श्रीविग्रहों की भव्य शोभायात्रा पूरे गांव में बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। महंत बबलू पटेल ने बताया कि इस आयोजन के अंतिम दिवस 17 जून बुधवार को भगवान के श्रीविग्रह वेद ध्वनि के बीच गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका में श्यामसुंदर लंबरदार भेंड़, श्यामू अग्रवाल कोंच एवं रामबिहारी पटेल सतोह अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। संचालन शिवेंद्र सिंह निरंजन ने किया। इस दौरान नरोत्तम पुजारी, नरेंद्र, पवन पटेल सिमिरिया, बबलू पाल कूंड़ा, अनूप पटेल विरगुवां, प्रमोद कुमार आदि रहे।
Konch, Jalaun | Jun 17, 2026