बाड़मेर: रीको थाना के बाड़मेर सिणधरी स्टेट हाईवे पर निर्माणाधीन बाईपास पर डंपर ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार युवक की हुई मौत
Barmer, Barmer | Mar 7, 2024 बाड़मेर रीको थाना क्षेत्र के बाड़मेर सिणधरी स्टेट हाईवे पर बुधवार को निर्माणाधीन बाईपास के पास एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रीको थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।