बाड़मेर: बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी आज बाड़मेर शहर के दौरे पर रही, आमजनों से की मुलाकात
Barmer, Barmer | Mar 6, 2024 विधायक डॉ प्रियंका चौधरी बुधवार को बाड़मेर शहर के दौरे पर रही। दौरे के दौरान विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने कई कार्यक्रम में शिरकत कर आमजनों से मुलाकात की। शहर के गडरा चौराहा बाड़मेर में अयोध्या नोबल एकेडमी के शुभारंभ अवसर पर भी उपस्थित होकर उद्घाटन किया। विधायक डॉ प्रियंका चौधरी का सोल उड़ा कर उत्साह के साथ में स्वागत किया गया।