बाड़मेर: लूनू गांव में ईसबगोल की RI-1 किस्म पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया
Barmer, Barmer | Mar 6, 2024 कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर एवं बीएलएमसीएल की एकीकृत ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत लूनू गांव में बुधवार को ईसबगोल की RI-1 किस्म पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मनप्रीत सिंह द्वारा उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया गया कि बाड़मेर में रबी ऋतु में मुख्य फसलों में जीरा व इसबगोल फसल की खेती की जाती है।