प्रतापपुर: *पांच माह से नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन, परेशान वृद्ध महिलाएं पहुंचीं प्रखंड कार्यालय
प्रतापपुर(चतरा):-* वृद्धावस्था पेंशन की राशि पिछले पांच माह से नहीं मिलने से परेशान कई वृद्ध महिलाएं मंगलवार को अपनी समस्या लेकर प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। हालांकि, प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने के कारण महिलाएं अपनी समस्या से उन्हें अवगत नहीं करा सकीं और निराश होकर वापस लौट गईं। वृद्ध महिला बसंती देवी, मुंद्री देवी, लक्ष्मिय