नरहरपुर: संयुक्त एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय दुगूकोंदल में मलेरिया किट से परीक्षण
संयुक्त एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय दुर्गूकोंदल में लगभग 240 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मलेरिया किट से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें दो छात्र मलेरिया संक्रमित पाये गये । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय के भी शिक्षकों सहित समस्त कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया।जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाये गए।