नरहरपुर: स्वामी आत्मानंद विद्यालय नरहरपुर में शिक्षक की कमी के चलते छात्र पहुंचे DEO कार्यालय, सौंपा ज्ञापन
स्वामी आत्मानंद विद्यालय नरहरपुर के छात्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिक्षक की मांग को लेकर पहुंचे। और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूल में शिक्षक की पदस्थापना करने की मांग की है। विषयवार शिक्षक नहीं होने के चलते पढ़ाई नहीं हो पाती है।जिसे देखते हुए छात्रों के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपकर शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है।