नरहरपुर: ग्राम पंचायत कुम्हानखार के आश्रित ग्राम झूलनातेंदु बारिश के दिनों में पंचायत मुख्यालय से कट जाता है
कांकेर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कुम्हानखार के आश्रित ग्राम झूलनातेंदु बारिश के दिनों में पंचायत मुख्यालय से कट जाता है। और यह गांव टापू में तब्दील हो जाती है ,जिसका मुख्य कारण है कि कुम्हानखार से झूलना तेंदू जाने वाले मार्ग में एक नाला पड़ता है।जिसमे अधिक बारिश होने से नाला में पानी का तेज बहाव हो जाता है। तो आवागमन बंद हो जाता हैँ.