बागपत: सात दिन बाद सात गांवों में लौटी बिजली, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
Baghpat, Bagpat | Jul 16, 2026 बागपत के बिहारीपुर फीडर से जुड़े सात गांवों में एक सप्ताह से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति आखिरकार बहाल हो गई। बरसात और तेज हवा के चलते विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से करीब 25 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर थी। लगातार सात दिनों तक बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में कई लोग बीमार पड़े, वहीं किसानों को पशुओं के लिए पानी और