रामपुर मनिहारन: साइबर पुलिस ने डेढ़ साल बाद खाते में लौटाई ठगी की रकम, अस्पताल में भर्ती होने का झांसा देकर ठगे थे ₹5000
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव पहांसू निवासी अंकित कुमार को साइबर ठगी के मामले में बड़ी राहत मिली है। साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई से उनके साथ ठगी गई 5 हजार रुपये की पूरी रकम वापस खाते में पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2024 में एक व्यक्ति ने अंकित कुमार को फोन कर खुद को परिचित बताया और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी।