परिहार - सीओ मोनी कुमारी ने मरहा हरदी नदी में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया। जप्त ट्रैक्टर ट्राली को आगे की कार्रवाई हेतु बेला पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सीओ मोनी कुमारी मलाही में पंचायत सरकार भवन के प्लॉट के निरीक्षण हेतु गई थी।