परिहार: मणिकथर गांव में इंटरमीडिएट स्कूल, पंचायत भवन, अस्पताल और खेल मैदान का निर्माण होगा, सीओ ने किया निरीक्षण
परिहार प्रखंड के धनहा पंचायत के मणिकथर गांव में खेल मैदान, अस्पताल, इंटरमीडिएट स्कूल,पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाएगा इसके लिए भूमि चिन्हित कई की गई है मौके पर परिहार के सीओ मोनी कुमारी पहुंची है। अमीन की मौजूदगी में इस दौरान भूमि की मापी की गई है। मौके पर पंचायत की मुखिया सरिता यादव की मौजूद थी।