परिहार: बेला में 150 बोतल नेपाली शराब और स्कूटी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
बेला पुलिस ने 150 बोतल नेपाली सौंफी शराब व स्कूटी के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी कमरे आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी ही दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपित को न्याय हिरासत में भेज दिया है।