बांका: मंडल कारा बांका में प्रधान जिला जज ने विधिक सेवा हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया
Banka, Banka | May 26, 2026 जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा बांका में मंगलवार की दोपहर दो बजे एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के हेल्प डेस्क का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने फीता काटकर किया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से अब जेल में बंद कैदियों को आसानी से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।