जमुई: महिला कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो मजदूर घायल, एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 महिला कॉलेज के पास शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल एक मजदूर को ज्यादा चोट लगने की वजह से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल मजदूर की पहचान शिवनडीह निवासी निकेश बसफोड़ के रूप में हुई है।