बड़गांव: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास दैत्यमगरी स्थित घर में पूजा के दौरान आग से झुलसीं, अहमदाबाद रेफर
पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास पूजा के दौरान झुलसीं, अहमदाबाद रेफर। दरअसल सोमवार को दैत्य मगरी स्थित घर में पूजा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की चुन्नी दीपक से आग पकड़ने के कारण झुलस गई। परिवारजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।