बड़गांव: उदयपुर में न्यायाधीश गर्ग ने नारी निकेतन व बाल गृह का निरीक्षण किया, बाल संरक्षण पर दिया जोर
उदयपुर lराजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के किशोर न्याय समिति अध्यक्ष माननीय न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने उदयपुर स्थित नारी निकेतन, राजकीय संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों और महिलाओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को पोक्सो एक्ट और जेजे एक्ट के तहत बताया l