बड़गांव: उदयपुर के पिछोला झील किनारे चैती एकम की सवारी व भव्य आतिशबाजी का आयोजन
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, आलोक संस्थान व नगर निगम के तत्वावधान में चैती एकम री सवारी पाला गणेश जी से दूधतलाई तक निकाली गई। महिलाओं ने कलश यात्रा की, मशाल प्रज्वलित हुई और हजारों लोगों की उपस्थिति में दुधतलाई पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमावत ने नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।