बड़गांव: राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या: पन्नाधाय नाटक, मांगणियार गीत और कवि सम्मेलन ने मन को किया मोहित
उदयपुर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के तत्वावधान में लोक कला मंडल के मुक्ताकाशी मंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने कार्यक्रम को सराहा l