फरीदपुर: हेड कांस्टेबल ने वर्दी छोड़ी, राजनीति का थामा रास्ता; इस्तीफे में सांप्रदायिकता पर जताई चिंता
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की है। वर्तमान में मुरादाबाद जीआरपी में तैनात मोहम्मद जमशेद ने अपना त्यागपत्र एसएसपी बरेली अनुराग आर्य को भेजा है। इस्तीफे में लिखी गई बातों के चलते यह मामला पुलिस विभाग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा क