कुंडा: बाबागंज विधायक और जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने किया विधानसभा का भ्रमण, विकास योजनाओं की खंगाली हकीकत
बाबागंज विधायक और जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज़ ने सोमवार शाम 6 बजे तक विधान सभा का भृमण किया। इस दौरान दर्जनों गांवों में पहुंचकर समर्थकों का हालचाल जाना। उन्होंने इलाके में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी लिया।