मदनपुर: रानीकुआं में डायन का आरोप लगाकर की गई मारपीट, इलाज के दौरान घायल की हुई मौत; प्राथमिकी दर्ज
मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआं गांव में डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल राम प्रवेश महतो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है, जबकि घायल ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रानीकुआं गांव निवासी राम प्रवेश महतो के रूप में की गई है। मामले में मृतक की पत