Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#काली स्थान के पास एसबीआई CSP का उद्घाटन, विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया शुभारंभ। #Bharatcrimelivenews #जदयू #JDU #विध...

Rafiganj, Aurangabad | Jan 26, 2026

MORE NEWS

स्वास्थ्य मंत्री के PMCH पहुंचते ही मची हलचल, व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा अस्पताल प्रशासन

पटना के PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। मंत्री के निरीक्षण की सूचना मिलते ही डॉक्टरों और कर्मियों में हलचल बढ़ गई। इस दौरान एक स्ट्रेचर को जल्दबाजी में साफ चादर से ढककर ले जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन रही हैं।
घटना को लेकर लोग अस्पतालों में नियमित साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
#PMCH
#Patna
#HealthMinister
#NishantKumar
#BiharHealth
#HospitalInspection
#HealthcareSystem
#BiharNews
#viralvideoシ

स्वास्थ्य मंत्री के PMCH पहुंचते ही मची हलचल, व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा अस्पताल प्रशासन पटना के PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। मंत्री के निरीक्षण की सूचना मिलते ही डॉक्टरों और कर्मियों में हलचल बढ़ गई। इस दौरान एक स्ट्रेचर को जल्दबाजी में साफ चादर से ढककर ले जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन रही हैं। घटना को लेकर लोग अस्पतालों में नियमित साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। #PMCH #Patna #HealthMinister #NishantKumar #BiharHealth #HospitalInspection #HealthcareSystem #BiharNews #viralvideoシ

Rafiganj, Aurangabad | Jun 23, 2026

पटना में शिक्षा मंत्री से मिले विधायक प्रमोद कुमार सिंह,
मदनपुर डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर हुई अहम चर्चा

#प्रमोद_कुमार_सिंह
#रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र
#जनता_दल_यूनाइटेड
#मदनपुर_डिग्री_कॉलेज
#शिक्षा_मंत्री
#बिहार_शिक्षा
#AurangabadNews
#RafiGanjNews
#EducationForAll 
#BiharNews
#पटना

पटना में शिक्षा मंत्री से मिले विधायक प्रमोद कुमार सिंह, मदनपुर डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर हुई अहम चर्चा #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #मदनपुर_डिग्री_कॉलेज #शिक्षा_मंत्री #बिहार_शिक्षा #AurangabadNews #RafiGanjNews #EducationForAll #BiharNews #पटना

Rafiganj, Aurangabad | Jun 23, 2026

गोह थाना क्षेत्र स्थित डिहुरी आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, डिहुरी में चोरी की घटना सामने आई है। 
 अज्ञात चोरों ने विद्यालय की खिड़की के रास्ते प्रवेश कर कंप्यूटर लैब से चार कंप्यूटर मॉनिटर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने बताया कि 22 जून को विद्यालय खुला था और उस समय सब कुछ सामान्य था।

गोह थाना क्षेत्र स्थित डिहुरी आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, डिहुरी में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय की खिड़की के रास्ते प्रवेश कर कंप्यूटर लैब से चार कंप्यूटर मॉनिटर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने बताया कि 22 जून को विद्यालय खुला था और उस समय सब कुछ सामान्य था।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 23, 2026

समाहरणालय में नवनियुक्त एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को सम्मान गार्ड की सलामी

औरंगाबाद। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा को सोमवार को समाहरणालय परिसर में सम्मान गार्ड की सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित इस औपचारिक समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें पारंपरिक सम्मान प्रदान किया।
सम्मान गार्ड की सलामी के दौरान एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस बल की तत्परता एवं अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना, अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा तथा पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।
जिलेवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में औरंगाबाद पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।
#AurangabadPolice
#SPUpendraNathVerma
#GuardOfHonour
#AurangabadNews
#LawAndOrder
#BiharPolice
#BreakingNews
#हैं_तैयार_हम
#औरंगाबाद_पुलिस
#सम्मान_गार्ड_सलामी

समाहरणालय में नवनियुक्त एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को सम्मान गार्ड की सलामी औरंगाबाद। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा को सोमवार को समाहरणालय परिसर में सम्मान गार्ड की सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित इस औपचारिक समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें पारंपरिक सम्मान प्रदान किया। सम्मान गार्ड की सलामी के दौरान एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस बल की तत्परता एवं अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना, अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा तथा पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। जिलेवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में औरंगाबाद पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी। #AurangabadPolice #SPUpendraNathVerma #GuardOfHonour #AurangabadNews #LawAndOrder #BiharPolice #BreakingNews #हैं_तैयार_हम #औरंगाबाद_पुलिस #सम्मान_गार्ड_सलामी

Rafiganj, Aurangabad | Jun 23, 2026

*प्रखंड मुख्यालय में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ दीप ज्योति संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान*

मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में मंगलवार को बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से दीप ज्योति कल्याण संस्थान द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर "बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त मदनपुर" बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक संजीव कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, BRC विजय कुमार सिंह एवं दीप ज्योति कल्याण संस्थान के जिला समन्वयक रितेश कुमार उपस्थित रहे। संस्था की CSW सरिता कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
श्रम अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि "18 साल से कम उम्र की बेटी की शादी और 14 साल से कम बच्चे से मजदूरी कराना दोनों कानूनन अपराध हैं। इसके लिए माता-पिता, नियोक्ता और पंचायत प्रतिनिधि सभी जिम्मेदार होंगे"। उन्होंने बताया कि बाल श्रम की शिकायत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर की जा सकती है।
BRC विजय कुमार सिंह ने शिक्षकों से अपील की कि स्कूल से अनुपस्थित बच्चों की सूची बनाकर तुरंत प्रशासन को दें। जिला समन्वयक रितेश कुमार ने कहा कि "बेटी को 18 तक पढ़ाओ, वो बोझ नहीं लाठी बनेगी। बाल श्रम कराने से उसका बचपन मर जाता है"।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणाम दिखाए गए। अंत में सभी प्रतिभागियों ने 18 से पहले शादी नहीं करने और किसी भी बच्चे से काम नहीं कराने की शपथ ली।

*प्रखंड मुख्यालय में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ दीप ज्योति संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान* मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में मंगलवार को बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से दीप ज्योति कल्याण संस्थान द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर "बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त मदनपुर" बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक संजीव कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, BRC विजय कुमार सिंह एवं दीप ज्योति कल्याण संस्थान के जिला समन्वयक रितेश कुमार उपस्थित रहे। संस्था की CSW सरिता कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्रम अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि "18 साल से कम उम्र की बेटी की शादी और 14 साल से कम बच्चे से मजदूरी कराना दोनों कानूनन अपराध हैं। इसके लिए माता-पिता, नियोक्ता और पंचायत प्रतिनिधि सभी जिम्मेदार होंगे"। उन्होंने बताया कि बाल श्रम की शिकायत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर की जा सकती है। BRC विजय कुमार सिंह ने शिक्षकों से अपील की कि स्कूल से अनुपस्थित बच्चों की सूची बनाकर तुरंत प्रशासन को दें। जिला समन्वयक रितेश कुमार ने कहा कि "बेटी को 18 तक पढ़ाओ, वो बोझ नहीं लाठी बनेगी। बाल श्रम कराने से उसका बचपन मर जाता है"। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणाम दिखाए गए। अंत में सभी प्रतिभागियों ने 18 से पहले शादी नहीं करने और किसी भी बच्चे से काम नहीं कराने की शपथ ली।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 23, 2026