शहडोल जिले के गोहपारू थाने में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने रविवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस कठौतिया गांव पहुंची और रामखेलावन सिंह के कब्जे से 6 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है,यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की है।