दमोह: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों की अब खैर नहीं, एसपी NSA के तहत कलेक्टर को भेजेंगे प्रतिवेदन
Damoh, Damoh | Apr 22, 2026 दमोह पुलिस सोशल मीडिया पर धर्म, जाति और सामाजिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि गंभीर मामलों में NSA के तहत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ाई गई है। भड़काऊ कंटेंट पोस्ट, शेयर या वायरल करने वालों की पहचान कर वैधानिक होगी।