फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के लेखपाल कॉलोनी से लापता हुआ युवक
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के लेखपाल कॉलोनी का रहने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए गुमशुदगी की दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।