फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने बीसलपुर अंडरपास के पास से तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल
फरीदपुर थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया युवक किसी बड़ी वारदात को देने की फिराक में था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।