फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा वन में तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा वन में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल जाती है। तालाब में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच जाता है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के शव की पहचान करने में जुट गई है।