फरीदपुर: नहर कोठी में महिला के पैसे और मोबाइल हुआ चोरी मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के नहर कोठी की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसके 18 हजार रुपए व एक मोबाइल चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कई बार की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।