कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 17, 2024 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 3 पर दो व्यक्तियों को भारी बैग के साथ बैठा हुआ देखा गया। संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई जिसके बाद बैग की तलाशी लेने पर 73 अवैध शराब की बोतलें बरामद की गई। आरपीएफ द्वारा दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।