कांके: निर्वाचन आयोग भवन रांची में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Mar 16, 2024 मुख्य चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ पूरे देश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। रांची स्थित निर्वाचन आयोग भवन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने इससे संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि मतदाताओं की संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखकर 95 नए मतदान केन्द्र का गठन किया गया है।