कांके: चुटिया थाना क्षेत्र से अलग-अलग मामलों में छह चोरों को किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 17, 2024 राँची के चुटिया थाना क्षेत्र से अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 6 चोरों को एक ही दिन में गिरफ्तार किया है। पहली घटना रेलवे कॉलोनी की है जहां फ्लाईओवर निर्माण कार्य करा रही कंपनी का लोहा चुराते तीन आरोपी पकड़े गए, वहीं चुटिया थाना क्षेत्र से बकरी चुराते दो चोर और मोबाइल चोरी कर भागते एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।