बानसूर: बानसूर में सौतेले पिता ने 4 वर्षीय मासूम की हत्या की, डूबने की झूठी कहानी रची
Bansur, Alwar | Jul 7, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बास दयाल थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने चार वर्षीय मासूम की हत्या कर डूबने की झूठी कहानी रच दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में पाइप के जरिए पानी भरकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।