मंडी: 15 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडी में मैनुअल स्कैवेंजर्स का होगा व्यापक सर्वेक्षण- मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन
Mandi, Mandi | Mar 21, 2024 उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि डॉ. बलराम सिंह बनाम भारत संघ व अन्य मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर हाथ से मैला ढोने वाले कर्मियों की नियुक्ति पर रोक व उनका पुनर्वास अधिनियम के तहत 15 मार्च से 14 अप्रैल तक सर्वेक्षण जारी है। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार हाथ से मैला ढोने की प्रथा प्रतिबंधित है।