मंडी: एसडीएम सदर कार्यालय में अब सिर्फ 72 घंटों में होगा फाइलों का निपटारा, आदेश हुए जारी : ओमकांत ठाकुर, SDM सदर
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 एसडीएम सदर मंडी के कार्यालय में अब कोई भी फाइल 72 घंटों यानी तीन दिनों से ज्यादा समय तक पेंडिंग नहीं रहेगी। संबंधित कर्मचारी को उसके पास आने वाले आवेदन या फाइल का निपटारा निर्धारित समय यानी 72 घंटों के भीतर करना होगा।किसी कर्मचारी ने कोताही बरती तो फिर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।यह कार्यालय आदेश एसडीएम ओमकांत ठाकुर ने बुधवार को जारी किया है।