मंडी: प्रदेश सरकार में अपनी ही पार्टी के लोग चल रहे हैं नाराज- गुरुवार को बोले मंडी जिला के जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा
Mandi, Mandi | Mar 21, 2024 जिला मंडी के जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने गुरुवार को मंडी मुख्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला जायज है। लोकसभा चुनाव एक बड़ा चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव लड़ा जाता है, दोस्तों के दम पर चुनाव नहीं जीता जाता।