मंडी: जिला मंडी के किसान हैं जागरूक, टमाटर की खेती से की डेढ़ करोड़ से अधिक की कमाई- कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर कुलपति डा. वत्सा
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. डीके वत्सा ने बुधवार को मंडी दौरे के दौरान कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान सबकी मूलभूत आवश्यकताएं होती हैं जिसमें सबको भोजन सुनिश्चित करना सर्वाेपरी है। युवाओं को खेती के साथ जोड़े रखने के लिए नई तकनीक जैसे ड्रोन प्रोद्योगिकी,मशरूम उत्पादन, हाइड्रोपानिक्स,वैल्यू एडिशन तकनीकों को विशेष रूप से प्रचलित किया जा रहा है।