मंडी: प्रदेश में पहली बार विद्धाग्नि यंत्र से होगा हर तरह के दर्द का तुरंत ईलाज- डा. उदय कुलकर्णी, निर्माता, विद्धाग्नि यंत्र
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 प्रदेश में अब विद्धाग्नि यंत्र से आयुर्वेद पद्धति द्वारा हर प्रकार के दर्द का तुरंत उपचार किया जाएगा। उपचार भी ऐसा होगा कि रोगी को एलोपैथी की तर्ज पर हर प्रकार के दर्द से तुरंत प्रभाव से राहत मिलेगी। विद्धाग्नि यंत्र को बनाने वाले ठाणे मुम्बई के डा. उदय कुलकर्णी ने इस यंत्र को बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह मंडी के सुपुर्द कर दिया है।