मोहिउद्दीननगर बाजार में श्रृंगार व कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक
#समस्तीपुर।#मोहिउद्दीननगर बाजार में शनिवार की देर रात एक श्रृंगार और कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने आग लगते ही शोर मचाया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चार बड़े दमकल गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझने तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।