पटना ग्रामीण: मछली गली से राजीव नगर थाना पुलिस ने 1 चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
राजीव नगर थाना पुलिस ने शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के मछली गली से चोर को किया गिरफ्तार. गिरफ्तार चोर का नाम गोविंद कुमार है. बता दें कि 18 फरवरी 2024 को राजीव नगर के रोड नंबर 18 में गोविंद कुमार ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद मामला दर्ज कर राजीव नगर थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा.