पटना ग्रामीण: दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर साधा निशाना
मंगलवार से बिहार में तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा शुरु हो चुकी है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी लालू परिवार पर निशाना साध रही है। वहीं, पूरे मामले पर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के यात्रा का कोई असर नहीं पड़ेगा। उनकी कहानी खत्म हो चुकी है। उनके 17 महीने के शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण मिला है।