ए हसीना जुल्फों वाली निकली शराब तस्कर
फर्स्ट क्लास एसी कोच में ये हसीना का शराब तस्करी का खुलासा, दो सूटकेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद..एम
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। आधुनिक ड्रेस में सफर कर रही एक युवती को देखकर शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसके सूटकेस में शराब की बड़ी खेप छिपी हुई है। लेकिन जैसे ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उसके सामान की तलाशी ली, पूरा मामला सामने आ गया।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास एसी कोच में चेकिंग के दौरान एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक के सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो सूटकेस बरामद हुए, जिनमें ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलें भरी हुई थीं।
जांच के बाद दोनों सूटकेस से कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होने के बाद रेलवे स्टेशन पर पुलिस भी हैरान रह गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब की यह खेप दिल्ली से बिहार लाई जा रही थी और दोनों आरोपी शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेहा कुमारी (25 वर्ष), निवासी बारी, वार्ड संख्या-12, थाना सिंघियाघाट, जिला समस्तीपुर और इशान कुमार (31 वर्ष), निवासी पुरुषोत्तम गार्डन, मकान संख्या-12, करनाल वार्ड संख्या-10, थाना सदर, जिला करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी का सिलसिला लगातार सामने आ रहा है। फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।