तेलनी में बिहार राज्य नारकोटिक्स विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 318 किलो गांजा बरामद; तीन महिलाएं गिरफ्तार
बिथान : थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की शाम नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 318 किलो गांजा बरामद किया है। टीम ने यह कार्रवाई रामबली महतो के घर पर की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गांजा मिलने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स विभाग की टीम को तेलनी गांव में नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार से संबंधित सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बिहार राज्य नारकोटिक्स विभाग की टीम ने स्थानीय बिथान पुलिस के सहयोग से बुधवार की शाम करीब पांच बजे रामबली महतो के घर पर छापेमारी शुरू की। टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों और आसपास के संभावित ठिकानों क�
Samastipur, Samastipur | Sep 4, 2026