भीलवाड़ा: सोमवती अमावस्या के उपलक्ष में भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक एवं हवन कर पूजन किया गया, मिलकरोज वितरण किया गया
भीलवाड़ा। सिंधी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षेत्र) के सिंधु भवन स्थित पंच परमेश्वर झूलेलाल मंदिर में सोमवार को पुरूषोत्तम मास समाप्ति के उपरांत सोमवती अमावस्या के उपलक्ष में विद्वान पंडित द्वारा विधि-विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक एवं हवन आदि कर पूजन किया गया। हवन के दौरान सभी श्रद्धालु सदस्यों ने परिवार सहित आहूतियां दीं।