ब्रह्मपुर: किन्नरों को देना होगा किन्नर होने का प्रमाण, सरकार के नए नियम पर ब्रह्मपुर के किन्नर समुदाय में आक्रोश
किन्नरों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बिल का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार की दोपहर 1 बजे ब्रह्मपुर की किन्नर समुदाय की सदस्य निकी नायर ने कहा कि केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन कानून को जल्दबाजी में लाकर उनके साथ भेदभाव का रास्ता खोल दिया है।