हसपुरा: प्रखंड मुख्यालय कैम्पस स्थित ई-किसान भवन में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई, अरहर की खेती पर दिया गया बल
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय कैम्पस स्थित ई - किसान भवन के सभाकक्ष में गुरूवार आत्मा किसान सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक हुई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार ने दलहन की खेती पर देते हुए कहा सरकार अरहर की खेती के लिए प्रत्यक्षण योजना चला रखा है। इस योजना के लिए महुंआड़ के आस्तिक शर्मा, मुंजहड़ के रामनिवास शर्मा तथा बड़ौखर के सुरेश सिंह को चयन किया गया है।